इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने बजाया 'अंगक्लुंग', जानिए इस अनोखे वाद्ययंत्र की खूबियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान वहां के पारंपरिक वाद्ययंत्र 'अंगक्लुंग' को बजाकर देखा। बांस से तैयार किया गया यह वाद्ययंत्र यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची का हिस्सा है। इसकी खासियत यह है कि इसे बजाने के लिए किसी छड़ी या हथौड़े की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि हाथों के हल्के झटकों से ही इसमें से मधुर संगीत निकलता है। आज के समय में यह वाद्ययंत्र इंडोनेशिया की सांस्कृतिक पहचान का अहम प्रतीक बन गया है।