इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को ठगने का आरोप: भारतीय कारोबारी ने हथियाए अरबों के रक्षा सौदे

OCCRP की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय व्यवसायी गौरव श्रीवास्तव ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को गुमराह करके अरबों डॉलर के डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किए। बताया गया है कि 2020 में अमेरिका में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठकों के दौरान श्रीवास्तव तत्कालीन रक्षा मंत्री सुबियांतो के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने F-15 फाइटर जेट, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 विमानों की खरीद के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' प्राप्त किए थे।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को ठगने का आरोप: भारतीय कारोबारी ने हथियाए अरबों के रक्षा सौदे | ShortKT