इंडिगो एयरलाइन से एक और बड़ा इस्तीफा, एचआर प्रमुख ने छोड़ा अपना पद
इंडिगो एयरलाइन के CHRO सुखजीत सिंह पसरीचा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। कंपनी ने बताया कि पसरीचा का इंडिगो में 8 साल से अधिक का कार्यकाल रहा और अब उनके स्थान पर कंवलजीत सिंह बख्शी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि दिसंबर-2025 में परिचालन से जुड़ी बड़ी दिक्कतों के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पद छोड़े थे।