इंटरनेट के अंधविश्वास के फेर में शख्स ने खोई आंखों की रोशनी
चीन के वुहान में एक अजीबोगरीब अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति को अपनी आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी। अपनी दाईं आंख के फड़कने को उसने अपशकुन मान लिया और इसे रोकने के लिए लगातार तीन दिनों तक अपनी आंख के आसपास थप्पड़ मारता रहा। इस हरकत की वजह से उसकी रेटिना अपनी जगह से हट गई। हालांकि, समय रहते डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी, जिससे उसकी दृष्टि वापस आ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि आंख फड़कने जैसी समस्या होने पर घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।