इंटरनेट की कमी के बावजूद पहाड़ी पर पढ़ाई कर दो बहनों ने पास की NEET परीक्षा

ओडिशा की रहने वाली दो सगी बहनें, यज्ञसेनी और दिव्यसेनी खतुआ ने बिना किसी प्राइवेट कोचिंग के NEET की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनके पिता खेती करते हैं और माता आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। गांव में इंटरनेट की खराब सुविधा होने के कारण दोनों बहनों ने भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों में पहाड़ियों पर जाकर अपनी ऑनलाइन पढ़ाई पूरी की। बड़ी बहन यज्ञसेनी ने अपने तीसरे प्रयास में, जबकि छोटी बहन दिव्यसेनी ने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
इंटरनेट की कमी के बावजूद पहाड़ी पर पढ़ाई कर दो बहनों ने पास की NEET परीक्षा | ShortKT