आसिम रियाज़ की 'सबूत' वाली धमकी पर हिमांशी खुराना का पलटवार, 27 नवंबर की घटना की याद दिलाई
अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज़ की ओर से सबूत पेश करने की 'धमकी' पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिमांशी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी 'जबरन धर्मांतरण' (फोर्सफुल कन्वर्ज़न) जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया और मीडिया ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सबूतों की बात है, तो वह धर्म परिवर्तन से संबंधित सभी रिकॉर्डिंग्स और सीसीटीवी फुटेज साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, उन्होंने आसिम को याद दिलाया कि उन्हें 27 नवंबर 2023 की सुबह की घटनाएं अच्छी तरह याद होंगी।