आलिया और शर्वरी की फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन कमाए ₹9.25 करोड़
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' ने अपनी रिलीज के पहले दिन ₹9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के बाद की है, जिसमें सैन्याधिकारी फतेह सिंह (बॉबी देओल) सबसे बेहतरीन कमांडो बनाने के लिए 'अल्फा सीरम' का इस्तेमाल करते हैं। इस प्रक्रिया में विक्रांत कौल (अनिल कपूर) की बेटी (आलिया भट्ट) को भी शामिल किया जाता है।