आर्म्स एक्ट मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7 साल की कैद

बेगूसराय, बिहार की एमपी-एमएलए अदालत ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को आर्म्स एक्ट के एक केस में दोषी मानते हुए 7 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। साल 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने वर्मा के घर पर छापा मारा था, जहां से अवैध हथियार बरामद हुए थे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
आर्म्स एक्ट मामले में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7 साल की कैद | ShortKT