आरजी कर मामला: सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार
कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2024 में पीड़िता का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में करवाने में भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार, घोष पर सबूतों को मिटाने, आपराधिक साजिश रचने और लोगों को उनकी मर्जी के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।