आरक्षण पर बोले अभिजीत दीपके, मैनेजमेंट कोटा हटाने की रखी मांग
सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरक्षण व्यवस्था का बचाव करते हुए इसे सही ठहराया है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की संख्या में बढ़ोतरी की वकालत की है। दीपके ने कॉलेजों में चल रहे मैनेजमेंट कोटे को बंद करने की मांग उठाते हुए कहा, "यह हर कॉलेज में हो रहा है। लोग इसके विरोध में आवाज क्यों नहीं उठाते? वहां भी तो दूसरों का हक छीना जा रहा है।"