आम, लीची और खरबूजे में केमिकल की पहचान कैसे करें?

ISIC मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ. शुभम वात्स्य का कहना है कि यदि आम बहुत ज्यादा चमकदार पीला है, लेकिन उसका डंठल हरा और फल सख्त है, तो इसे कृत्रिम रूप से पकाया गया हो सकता है। इसी तरह, अगर लीची का छिलका गहरा लाल है पर अंदर का गूदा सख्त और कम मीठा है, तो यह केमिकल के इस्तेमाल का संकेत है। वहीं, अगर खरबूजा पूरी तरह से एक जैसा पीला है, लेकिन वह सख्त है, उसमें से खुशबू नहीं आ रही है और वह स्वाद में कम मीठा है, तो मुमकिन है कि उसे भी केमिकल से पकाया गया हो।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
आम, लीची और खरबूजे में केमिकल की पहचान कैसे करें? | ShortKT