एनडीटीवी के अनुसार, अभिनेता आमिर खान की कुल संपत्ति लगभग ₹1,800 करोड़ है। खबरों की मानें तो, मुंबई में उनके पास ₹60 करोड़ की कीमत वाला एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट और 20 अन्य फ्लैट्स हैं। इसके अलावा, पंचगनी में ₹7 करोड़ का एक फार्महाउस, अमेरिका में ₹75 करोड़ का बंगला और उत्तर प्रदेश में उनके 22 पुश्तैनी घर हैं। उनके पास मौजूद शानदार गाड़ियों के कलेक्शन की कीमत भी तकरीबन ₹27 करोड़ बताई जाती है।