आपत्तिजनक रील मामले में सस्पेंड दारोगा का क्यूआर कोड बैंक खाते से जुड़ा, इंस्टाग्राम से नहीं
यूपीएससी शिक्षक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित खिलोर ने आरोप लगाया है कि आपत्तिजनक रील बनाने के कारण सस्पेंड हुईं मेरठ की सब-इंस्पेक्टर अनु कॉलिस के वीडियो में जो क्यूआर कोड दिखाई दे रहा है, वह उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बजाय सीधे उनके पर्सनल बैंक अकाउंट से लिंक है। खिलोर के अनुसार, दारोगा ने अपने सफाई वाले वीडियो में दावा किया था कि यह क्यूआर कोड इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए है।