आधार कार्ड में दूसरी बार जन्मतिथि अपडेट करने के नियम क्या हैं? UIDAI ने दी जानकारी
UIDAI के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, आप आधार कार्ड पर अपनी जन्मतिथि एक से ज्यादा बार बदल सकते हैं, मगर इसके लिए दूसरी बार में प्रक्रिया काफी कठिन है। यदि आप दूसरी या उससे अधिक बार जन्मतिथि में सुधार करवाना चाहते हैं, तो आपको जन्म प्रमाण-पत्र देना जरूरी होगा। इसके अलावा, यदि पहले भी जन्म प्रमाण-पत्र ही दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया गया था, तो आपको उसी रजिस्ट्रेशन नंबर वाला अपडेटेड सर्टिफिकेट और एक शपथ-पत्र (हलफनामा) देना होगा।