आतंकवाद पर पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक: 'भारत अब घर में घुसकर जवाब देता है'
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'आज जो लोग आतंकवाद फैलाते थे, वे कमजोर हो गए हैं। अगर पाकिस्तान कोई गलत कदम उठाता है, तो भारतीय सेना उनके घर में घुसकर मारती है।' पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक देश में शांति का माहौल काफी बेहतर हुआ है।