आटे में पत्थर का चूरा मिलने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें
'दैनिक भास्कर' ने दावा किया है कि यूपी की फैक्ट्रियों में आटे के अंदर सफेद पत्थर का चूरा मिलाया जा रहा है। डायटीशियन दीपलक्ष्मी के अनुसार, इस स्टोन पाउडर युक्त आटे को खाने से कब्ज और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है, किडनी खराब कर सकता है और सांस से जुड़ी बीमारियां पैदा कर सकता है।