आज से गुप्त नवरात्रि का आरंभ, जानिए चैत्र और शारदीय नवरात्रि से यह कैसे भिन्न है
आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है, जो 23 जुलाई तक जारी रहेगी। महाकाल संहिता और विभिन्न शाक्त ग्रंथों में इस पर्व का विशेष वर्णन मिलता है। जहां सामान्य नवरात्रि के दौरान सात्विक और तांत्रिक, दोनों तरह की पूजा की जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक साधना को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। इस दौरान देवी पार्वती के 10 अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करने का विशेष महत्व है।