आज की फिल्मों के साथ तालमेल बिठाना कठिन, हेमा मालिनी ने बताई एक्टिंग से दूरी की वजह

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि वह आजकल फिल्मों में काम क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय के सिनेमा के साथ खुद को ढालना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। अपने पुराने दौर को याद करते हुए हेमा ने कहा, "वह फिल्म इंडस्ट्री का स्वर्णिम युग था। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे उस दौर का हिस्सा बनने का मौका मिला।" हेमा मालिनी अब तक लगभग 200 फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
आज की फिल्मों के साथ तालमेल बिठाना कठिन, हेमा मालिनी ने बताई एक्टिंग से दूरी की वजह | ShortKT