सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1947 में शुद्ध देसी घी का भाव ₹2.5 प्रति किलो था, जबकि दूध 12 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बिकता था। उस दौर में पूरे हफ्ते का राशन महज ₹1 में मिल जाता था। सोने की बात करें तो तब इसकी कीमत ₹88 प्रति 10 ग्राम थी, जो आज बढ़कर लगभग ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। इसके अलावा, पेट्रोल की कीमत 27 पैसे प्रति लीटर थी, दिल्ली से मुंबई जाने का किराया ₹140 था और एक साइकिल ₹90 से ₹100 के बीच मिल जाती थी।