आज़म खान के ठिकानों पर ED का छापा, रामपुर से दिल्ली तक 10 जगहों पर तलाशी
बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान और उनके करीबियों से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में की गई। मामला जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंधित है। ईडी का आरोप है कि सरकारी ठेकों से हासिल की गई रकम को गलत तरीके से डायवर्ट करके यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट के कामों में लगाया गया था।