आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोज़र
यूपी के रामपुर विकास प्राधिकरण ने जेल में कैद सपा नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण के अनुसार, यूनिवर्सिटी में बनी 40 इमारतों में से सिर्फ 2 का ही नक्शा स्वीकृत है, जबकि बाकी 38 का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। संस्थान को इन इमारतों को खुद ही ढहाने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है।