आगरा में 'बंटवारा 1947' का विरोध: सनी देओल और आमिर खान के पोस्टर फूंके
उत्तर प्रदेश के आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड ने 'बंटवारा 1947' फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के अभिनेता सनी देओल और निर्माता आमिर खान के पोस्टर जलाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि इस फिल्म में हिंदुओं की छवि खराब दिखाई गई है, जबकि मुस्लिमों को सकारात्मक रूप में पेश किया गया है।