आईआईटी मद्रास के निदेशक पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी से विवाद, बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी कामकोटि को 'गौमूत्र विशेषज्ञ' कहा, जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रियंका और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका शायद ऐसी कोई वनस्पति खा रहे हैं जिससे उनका दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि गौमूत्र ही उन्हें ठीक कर दे।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
आईआईटी मद्रास के निदेशक पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी से विवाद, बीजेपी का पलटवार | ShortKT