आंसर की न आने पर 11 अगस्त को NTA दफ्तर का घेराव करेंगे UGC NET परीक्षार्थी
UGC NET-2026 के तमाम छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 अगस्त तक परीक्षा की आंसर की नहीं जारी की गई, तो वे 11 अगस्त को NTA कार्यालय के सामने धरना देंगे। यह परीक्षा 22 जून से 5 जुलाई के बीच कई चरणों में संपन्न हुई थी, लेकिन अभी तक आंसर की का इंतजार है। गौरतलब है कि इससे पहले की 4 परीक्षाओं में NTA ने 10 दिन के भीतर ही आंसर की जारी कर दी थी।