आंध्र प्रदेश: नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के साथ मारपीट, पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने जांच की मांग की

आंध्र प्रदेश के एसके कॉलेज ऑफ नर्सिंग के हॉस्टल में स्थानीय छात्राओं और नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान उन पर चप्पलें, मग और बाल्टियां फेंकी गईं। नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं का कहना है कि उन्हें जानबूझकर झगड़े के लिए उकसाया गया था। इस घटना को लेकर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

by shortkt.com
7 घंटे पहले
आंध्र प्रदेश: नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के साथ मारपीट, पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने जांच की मांग की | ShortKT