आंख फड़कने को अपशगुन मानकर शख्स ने खुद को दी सजा, 3 दिन तक मारता रहा थप्पड़
चीन में एक शख्स ने अपनी आंख फड़कने को बुरा संकेत मान लिया। इंटरनेट पर मौजूद गलत जानकारी के चक्कर में आकर उसने तीन दिनों तक जब भी उसकी आंख फड़की, खुद को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। विशेषज्ञों ने इस घटना को अंधविश्वास का एक खतरनाक रूप बताया है। उनका कहना है कि आंख फड़कना एक आम बात हो सकती है। किसी भी तरह की शारीरिक समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना ही सबसे सही विकल्प है।