अहमदाबाद करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, नीरज चोपड़ा और पीटी उषा ने ली जिम्मेदारी
ग्लासगो में आयोजित 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन कार्यक्रम में भारत को आधिकारिक तौर पर खेलों का झंडा और बैटन सौंपा गया। इसे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ग्रहण किया। अहमदाबाद 2030 में इन खेलों की मेजबानी करेगा, जो कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां वर्ष भी होगा।