अस्पताल में भाई का शव छोड़ गई बहन, कहा- अंतिम संस्कार भी आप ही कर दें
दिल्ली के रहने वाले 71 वर्षीय जुगल किशोर का इलाज के दौरान निधन हो गया। मौत के बाद उनकी बहन ने समय की कमी और अपनी खराब सेहत का बहाना बनाकर शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने अनाथ आश्रम के संचालक से कहा, "तुसी ही कर दो संस्कार...अस्थियां वी ले जाओ...तवाडी बौत मेहरबानी होवेगी।" गौरतलब है कि जुगल किशोर के इलाज के दौरान भी उनकी बहन उनसे मिलने नहीं आई थी।