असम में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए पहुंचे रणदीप हुड्डा, लंगर में परोसा भोजन

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने असम के शिवसागर में एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ राहत अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आयोजित लंगर में लोगों को खाना खिलाया और बेघर हुए परिवारों के बीच राशन व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान रणदीप ने कहा, 'यहां की स्थिति देखकर पता चला कि हालात कितने गंभीर हैं। कई गांव पूरी तरह पानी में समा चुके हैं और लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है।'

by shortkt.com
3 घंटे पहले
असम में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए पहुंचे रणदीप हुड्डा, लंगर में परोसा भोजन | ShortKT