असम में बाढ़ की समस्या की मुख्य वजह विशाल ब्रह्मपुत्र नदी है, जो मॉनसून के दौरान अपने साथ भारी मात्रा में गाद लेकर आती है। जानकारों के मुताबिक, इसके अलावा तेज मॉनसूनी बारिश, जलवायु में बदलाव, हिमालय से आने वाली गाद, जंगलों की कटाई, नदी का रास्ता बदलना और पुराने पड़ चुके तटबंध भी बाढ़ के बड़े कारण हैं।