अश्लील हरकत करने वाले को महिला कांस्टेबल ने कॉलर से पकड़कर थाने तक पैदल चलाया
पश्चिम बंगाल के खड़दह में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें एक महिला एक शख्स को कॉलर से खींचते हुए करीब 400 मीटर तक पैदल थाने ले जाती दिख रही है। दरअसल, वह शख्स सड़क पर अश्लील इशारे कर रहा था और अपने प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था। जिस महिला ने उसे पकड़ा, वह सादे कपड़ों में एक पुलिस कांस्टेबल थी और उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थी। आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि वह एक डिलीवरी एजेंट है।