अश्लील सामग्री पर सरकार सख्त: बीते दो वर्षों में 50 OTT प्लेटफॉर्म पर लगी रोक

केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि अश्लील और भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने के चलते पिछले दो सालों में 50 OTT प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित किया गया है। सरकार ने यह कदम IT नियमों और भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित विभिन्न कानूनों के उल्लंघन के आधार पर उठाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल सरकार ने ALT, Ullu और Desiflix जैसे कई OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था।

by shortkt.com
कल
अश्लील सामग्री पर सरकार सख्त: बीते दो वर्षों में 50 OTT प्लेटफॉर्म पर लगी रोक | ShortKT