अशोक धाम मंदिर भगदड़: बिहार के डिप्टी सीएम ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की
सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के समय हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह हादसा बहुत ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर सुनकर उन्हें गहरा आघात लगा है।