अल्टीमेट टेबल टेनिस: 16 साल की सिंड्रेला दास ने मनिका बत्रा को दी मात
16 वर्षीय सिंड्रेला दास ने अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग में अपने डेब्यू मैच के दौरान चार बार की कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट और अपनी आदर्श मनिका बत्रा को 3-0 के अंतर से पराजित कर दिया। इस हार के बाद भी मनिका ने सिंड्रेला के शानदार खेल की सराहना की और कहा कि वह उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। दूसरी ओर, सिंड्रेला ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मनिका दीदी का काफी सम्मान करती हैं।