अलवर निकाय चुनाव: मिठाई के डिब्बों में मिले 500 के नोट, वीडियो वायरल
राजस्थान के अलवर में नगर निकाय चुनाव से एक रात पहले वार्ड-42 के दिवाकरी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में मिठाई के डिब्बों के अंदर कलाकंद के साथ 500-500 रुपये के नोट रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इन डिब्बों पर कांग्रेस उम्मीदवार दुलीचंद बैरवा की तस्वीर वाला स्टीकर लगा हुआ था, और यह सब वोटों को प्रभावित करने के लिए किया गया।