अर्जेंटीना फुटबॉल संघ पर $300 मिलियन की मनी लॉन्डरिंग का संदेह, FBI ने शुरू की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (AFA) एक मनी लॉन्डरिंग मामले को लेकर FBI की जांच के दायरे में आ गया है। अर्जेंटीना के समाचार पत्र 'ला नासियोन' की जानकारी के मुताबिक, FBI इस बात की पड़ताल कर रही है कि AFA ने अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए $300 मिलियन से ज्यादा की रकम का लेनदेन कैसे किया।