अर्चना पूरन सिंह ने याद किया बचपन का वो किस्सा, जब स्कूल में मिली थी बेंत की सजा
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया है कि महज 6 साल की उम्र में उन्हें स्कूल में 10 बार बेंत से पीटा गया था। अर्चना ने बताया, "मुझे हेड नन के सामने पेश किया गया, जिन्होंने मुझे 'विकिड किड' यानी शैतान बच्चा करार देते हुए मेरे हाथों पर बेंत बरसाईं।" उन्होंने आगे कहा कि उस स्कूल की नन सजा देने के लिए 'बकरा' या 'मुर्गा' नहीं बनाती थीं, बल्कि घुटनों के बल बिठाकर दंड देती थीं।