अरुणाचल पर चीन के दावों को भारत ने नकारा, कहा- यह हमारा अभिन्न हिस्सा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अटूट और अभिन्न हिस्सा है और यह बात पूरी तरह से स्पष्ट है। जायसवाल ने आगे कहा कि इस निर्विवाद सच्चाई को कोई भी नहीं बदल सकता।