अरुणाचल की बच्ची का वीडियो वायरल: 'हमें चाइनीज़ न कहें, हम भी भारतीय हैं'
अरुणाचल प्रदेश की एक छोटी बच्ची का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में बच्ची बेहद मासूमियत के साथ अपनी बात रखते हुए कहती है, "मुझे एक व्यक्ति मिला जिसने मुझसे पूछा कि क्या मैं चाइनीज़ हूं? आप लोग ऐसा न कहें, क्योंकि चाइनीज़ कहे जाने से हमें बहुत दुख होता है। हम भी भारत के ही नागरिक हैं, इसलिए हमें चाइनीज़ न बोलें।" अपनी बात खत्म करते हुए बच्ची हाथ जोड़कर विनती करती हुई भी नज़र आ रही है।