अरावली समिति को 6 महीने का अतिरिक्त समय देने से CJI का इनकार, बोले- क्या मेरे रिटायरमेंट का इंतजार है?
सीजेआई सूर्यकांत ने अरावली पहाड़ियों और रेंज को परिभाषित करने के लिए गठित हाई-पावर कमिटी की अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 6 महीने का समय बढ़ाने की मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने समिति को दिन-रात मेहनत करने की सलाह दी और तंज कसते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि वे मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप काम करने में सक्षम नहीं हैं, तो हमें बताएं, हम इस समिति का पुनर्गठन कर देंगे।'