अरशद वारसी ने मुंबई में अपनी दुकान ₹6.25 करोड़ में बेची
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित अपनी एक दुकान को ₹6.25 करोड़ में बेच दिया है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने साल 2012 में ₹2.12 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित इस दुकान को उमंग राजकुमार बुधराजा ने खरीदा है, जिन्होंने इसके लिए ₹37.50 लाख की स्टैम्प ड्यूटी भी भरी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरशद को हाल ही में वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' में देखा गया था।