अयोध्या: सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी करने के आरोप में 3 गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
अयोध्या की सरयू नदी में एक नाव के ऊपर बीयर और मटन पार्टी का लुत्फ उठाते युवकों का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में एक युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि काफी समय बाद मटन पार्टी हो रही है, जबकि दूसरा युवक कहता है कि "बकरा एक नंबर है।" पुलिस के मुताबिक, मामले का एक आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।