अयोध्या विवाद के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में पुजारियों की ड्रेस में होगा बदलाव

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले सामने आने के बाद, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दान और चढ़ावे पर नजर रखने के लिए एक नई कमेटी बनाई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि अब मंदिर के पुजारी बिना जेब वाली पोशाक पहनेंगे। महाराज के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों के भीतर पुजारियों के लिए ये विशेष यूनिफॉर्म तैयार करवा ली जाएगी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
अयोध्या विवाद के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में पुजारियों की ड्रेस में होगा बदलाव | ShortKT