अयोध्या राम मंदिर दान चोरी: आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर लुटाए पैसे, भाई को दिया था ये बहाना
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपनी प्रेमिका को ₹2 लाख नकद और एक कीमती मोबाइल फोन तोहफे में दिया था। जब अविनाश घर पर बड़ी मात्रा में नकदी लेकर पहुंचा और उसके भाई ने इस पर सवाल उठाए, तो इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी अनुकल्प ने सफाई देते हुए कहा था कि यह पैसा श्रद्धालुओं ने खुशी-खुशी दान में दिया है।