अयोध्या: राम मंदिर के सेवादार ने महिला को लौटाई ₹20 लाख की खोई हुई हीरे की चेन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्हें सड़क पर ₹20 लाख कीमती हीरे जड़ी चेन मिली, जिसे उन्होंने सही मालिक तक पहुँचाया। यह चेन एक महिला श्रद्धालु की थी, जो 7 अगस्त को दर्शन के लिए आई थीं और रास्ते में उनकी चेन कहीं गिर गई थी। काफी तलाशने के बाद भी जब चेन नहीं मिली, तो सेवादार ने मंदिर के एनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए सूचना दी और महिला को ढूंढकर उनकी कीमती चेन वापस कर दी।