अयोध्या: मेडिकल छात्र की पर्ची पर मिला बम बनाने का तरीका, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल का छात्र सरफराज़ एक संदिग्ध पर्ची के कारण चर्चा में है, जिस पर बम बनाने की विधि और उसके असर से जुड़ी जानकारी लिखी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्यूटी के वक्त यह पर्ची सरफराज़ से अनजाने में वहीं गिर गई थी। फिलहाल पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।