अयोध्या में बड़ी कार्रवाई: स्पोर्ट्स कार से 350 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जीएसटी विभाग ने अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग ने यहाँ एक स्पोर्ट्स कार से करोड़ों रुपये मूल्य के जेवरात और चांदी ज़ब्त की है। 'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, इस गाड़ी से लगभग 350 किलो चांदी और सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। कार में सवार व्यक्ति इन आभूषणों से जुड़े कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर पाया, जिसके चलते अधिकारियों ने गहनों के साथ-साथ कार को भी अपने कब्ज़े में ले लिया।