अयोध्या में दो स्थानों के नाम बदले गए, सीएम योगी ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जिले के दो स्थानों का नाम बदलने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब भदरसा नगर पंचायत को भरत नगर और खिरौनी (सुचित्तागंज) नगर पंचायत को मां ज्वाला जी नगर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, 'भरत' नाम भगवान श्रीराम के भाई और अयोध्या के इतिहास में उनके विशेष योगदान को सम्मान देने के लिए रखा गया है।