अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत के इन दो मंत्रियों को बताया अपना पसंदीदा
भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उन दो भारतीय मंत्रियों का जिक्र किया है जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को अपनी पसंद के रूप में चुना। गोर ने कहा, "पीयूष और उनकी पत्नी मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। अगर आप कभी मुझसे संपर्क न कर पाएं, तो पीयूष से बात करें...वे सब संभाल लेंगे।"