अमेरिकी पर्यटक ने भारत में मुफ्त इलाज की सराहना की, कहा- अमेरिका में आता भारी खर्च

ओडिशा की यात्रा पर आए माइक नाम के एक अमेरिकी पर्यटक ने भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर तारीफ की है। माइक ने बताया कि भारत में ज्यादा मसालेदार खाना खाने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने साझा किया कि उन्हें लगातार 12 घंटों तक हर 15 मिनट में उल्टियां हो रही थीं। इस अनुभव के बारे में बात करते हुए माइक ने कहा कि अगर यही इलाज उन्हें अमेरिका में करवाना पड़ता, तो इसके लिए उन्हें हजारों डॉलर चुकाने पड़ते।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
अमेरिकी पर्यटक ने भारत में मुफ्त इलाज की सराहना की, कहा- अमेरिका में आता भारी खर्च | ShortKT